कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। कानपुर के बर्रा सात में शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही बच्ची को पड़ोसी ने कार से रौंद दिया। हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


