गाजियाबाद। सोमवार से गाजियाबाद समेत प्रदेश के सभी जिलों के वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। न्यायिक कार्य का बहिष्कार गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में किया जा रहा है। वकीलों की इस हड़ताल को हाईकोर्ट बार ने भी समर्थन दिया है।


