नई दिल्ली । नए साल के इस्तकबाल के लिए दिल्ली तैयार है। मंगलवार दोपहर बाद से ही राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जश्न शुरू हो जाएगा। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत लुटियन की दिल्ली में होने की उम्मीद है। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस के साथ दिल्ली मेट्रो ने भी तैयारी कर रखी है।


