नई दिल्ली । रोहिणी सेक्टर-3 स्थित डब्ल्यू माॅल के बाहर बुधवार को हमलावरों ने एक युवक को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।


