दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के अंबाला, पंजाब के मोहाली और यूपी के नोएडा में छापा मारकर 75.16 करोड़ रुपये की नौ अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया। यह कार्रवाई हेसिंडा प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. के प्रवर्तकों व निदेशकों की धोखाधड़ी के मामले में की गई है।


