आगरा । रेलवे ने दिवाली पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। गाड़ी संख्या (04813-04814) भगत की कोठी (राजस्थान में पाक बॉर्डर से पहले का स्टेशन) से दानापुर स्पेशल ट्रेन 9 नौ अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। वहीं, 10 अक्तूबर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को दानापुर से भगत की कोठी के लिए संचालित रहेगी।


