धर्मशाला। हिमाचल में दो दिन धूप खिलने के बाद फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को कुफरी, नारकंडा और डलहौजी समेत कई इलाकों में हिमपात हुआ है। ताजा बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 136 सड़कें फिर से अवरुद्ध हो गई हैं।
धर्मशाला। हिमाचल में दो दिन धूप खिलने के बाद फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को कुफरी, नारकंडा और डलहौजी समेत कई इलाकों में हिमपात हुआ है। ताजा बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 136 सड़कें फिर से अवरुद्ध हो गई हैं।
इंदौर। इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक डॉक्टर की तीन नकबपोश युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे कौन थे और हत्या क्यों की। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। डॉक्टर अपने मकान में ही क्लिनिक संचालित करते थे। हत्यारे मरीज बनकर आए थे। उन्होंने अपना इलाज कराया, फिस चुकाई।
नई दिल्ली । राजधानी में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशान भी होना पड़ा। ग्रेटर नोएडा में देर रात करीब दो बजे तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े।
नई दिल्ली । दवाओं की गुणवत्ता की जांच के अभियान में नवंबर में 111 दवाएं मानकों पर खरी नहीं पाई गईं। जांच में दो दवाएं नकली मिलीं, जिनके उत्पादकों का कुछ पता नहीं है। इनके नमूने बिहार और गाजियाबाद से लिए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर रहा है। दवाओं को बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं।
नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो बेहद मजबूती से। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली थी। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
दिल्ली । इंदिरा निकेतन कामकाजी छात्रावास में भाजपा नेता सुषमा स्वराज की स्मृति में वातानुकूलित भवन बन गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एनडीएमसी की ओर से बनाए गए इस भवन को शुक्रवार को शुभारंभ करेंगे। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में यह भवन आधुनिक सुविधाओं और महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास की दृष्टि से विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।
दिल्ली । मॉडल टाउन इलाके में घरेलू सहायक की मदद से लूटपाट करने वाले एक गैंग का खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे घरेलू सहायक व उसके साथी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। निशानदेही पर पुलिस ने बांका से इनके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
नई दिल्ली । राजधानी में विशेष तौर पर लगाई जा रही लोक अदालतों में 14 दिसंबर को सिर्फ 4.27 फीसदी वाहनाें के चालान ही जमा हुए हैं। मात्र 4.27 फीसदी चालानों से सरकार के खाते में 16826413 रुपये गए हैं। मौके पर होने वाले चालान व नोटिस चालान दोनों को मिलाकर देखे तो अभी 6954181 चालान पेंडिंग हैं।
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी कर उनके पार्ट निकालकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यूपी और दिल्ली केतीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बुलंदशहर और फरीदाबाद जैसे शहरों में वाहन के अलग-अलग पार्ट बेचते थे।
दिल्ली । कृष्णा नगर में इंस्टाग्राम पर हुई कहासुनी जानलेवा हमले में बदल गई। आठवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर 12वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रयागराज। ऊंट, घोड़े, रथों और सुसज्जित बग्घियों पर श्री शंभू पंच दशनाम अग्नि अखाड़े के राजसी प्रवेश में बृहस्पतिवार को सनातन की अलौकिक छटा गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर छा गई। तपोनिष्ठ संतों की झलक पाने के लिए संगमनगरी की सड़कों पर कतारबद्ध आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा।
अयोध्या । रामलला के पुजारी अब पीतांबरी धारण कर रामलला की नित्य पूजा-अर्चना करेंगे। पुजारियों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। पुजारी पीली चौबंदी व सफेद धोती धारण करेंगे। यह ड्रेस कोड 25 दिसंबर से लागू कर दिया गया है। ट्रस्ट की ओर से सभी पुजारियों को दो-दो सेट ड्रेस भी उपलब्ध करवाई गई है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।