नई दिल्ली। रेल मंत्रालय कुंभ मेले के लिए बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनें चलाने की दिशा में काम कर रहा है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान 992 विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। कुंभ मेले का आयोजन अगले साल जनवरी में प्रयागराज में होना है। अधिकारियों के अनुसार, विशेष ट्रेनें चलाने के अलावा, मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण के लिए 933 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं।


