कानपुर। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजर बड़े रिकॉर्ड पर है। कानपुर टेस्ट में वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। दरअसल, किंग कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन के आंकड़े से महज 35 रन दूर हैं।
कानपुर। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजर बड़े रिकॉर्ड पर है। कानपुर टेस्ट में वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। दरअसल, किंग कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन के आंकड़े से महज 35 रन दूर हैं।
नई दिल्ली । विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होगा। नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी सदन में सरकार की कार्ययोजना पेश कर सकती हैं। कुछ घोषणाएं भी की जा सकती हैं। वहीं, विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। उपराज्यपाल ने भी मुख्य सचिव व वित्त सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार की ओर से सीएजी की 11वीं रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाए।
कौन बनेगा करोड़पति 16 को आखिरकार अपना पहला करोड़पति मिल गया है। जम्मू-कश्मीर के 22 वर्षीय चंद्र प्रकाश ने अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्विज शो में एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीत ली है। सोनी लिव ने केबीसी 16 का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बी और दर्शक चंद्र की बड़ी जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
मुंबई । महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश के कारण हालात चिंताजनक हैं। सड़कों पर जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। मुंबई पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है।
जालोर । जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 78 कार्टन अवैध शराब बरामद कर अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक लग्जरी वाहन क्रेटा कार को जब्त किया है।
मेरठ । अमेरिकी फेडरल बैंकों द्वारा ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती के बाद भारत में सोने के भाव में अप्रत्यक्ष रूप से उछाल आ गया है। इस कारण सोने की कीमतें देशभर सहित मेरठ में बढ़कर 77,200 प्रति 10 ग्राम हो गई। इतिहास में अब यह कीमत उच्चतम स्तर पर है।
नई दिल्ली । यदि आप भी दिनभर ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं और कानों में लगाकर घूमते रहते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक महिला के कान में ईयरबड्स फट गया है जिसके बाद उसके सुनने की क्षमता हमेशा के लिए खत्म हो गई है।
बरेली। देशभर में अलग-अलग रूटों पर दौड़ रहीं 60 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी के मामले में 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 56वें स्थान पर है। इस ट्रेन का संचालन एक सितंबर से शुरू किया गया है। वहीं, 26 मई से चलाई गई 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 31वें स्थान पर है। ये दोनों ट्रेनें बरेली होकर चलती हैं।
शिमला। हिमाचल में प्री और पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत 2022-23 और 2023-24 की राशि रोकी गई है। बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर 11,024 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी करने पर रोक लगा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने राशि जारी करवाने के लिए आधार नंबर को बैंक खातों से जुड़वाने के लिए अंतिम मौका देते हुए तीन माह की माेहलत दी है।
नई दिल्ली । दिल्ली एयरपोर्ट पर अब कनेक्टिंग विमान से उड़ान भरने के लिए आपाधापी नहीं होगी। अगर आप घरेलू विमान से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर पहुंचते हैं और अंतरराष्ट्रीय विमान के लिए टर्मिनल-3 तक पहुंचना है, तो इसके लिए एयरपोर्ट से बाहर निकलकर अन्य वाहन से जाने की मजबूरी नहीं होगी। अंदर ही अंदर यात्रियों को सुविधा मिलेगी जिससे वह एक से दूसरे टर्मिनल तक कुछ ही मिनट में पहुंच जाएंगे।
नई दिल्ली । दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को अब 15 से 20 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा। साथ ही, पढ़ाई पूरी होने के बाद दिल्ली के अस्पतालों में एक साल सेवा देना अनिवार्य होगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार नियम अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगा।
नई दिल्ली । हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई है। उत्तर भारत में मंगलवार को कुल पराली जलाने के 135 मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार न्यू मोती बाग का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 और जहांगीरपुर का एक्यूआई 281 पहुंच गया है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।