दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में जल्द ही यातायात नियमों के पालन की निगरानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित अत्याधुनिक कैमरों से होगी। सभी तरह के नियम टूटने पर तुरंत ई-चालान वाहन मालिक को भेज दिया जाएगा। यही नहीं, यदि वाहन चोरी का होगा या नंबर प्लेट फर्जी होगी तो उसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र की पुलिस तक पहुंच जाएगी।


