नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस के इतिहास में सोमवार को नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को 15 दिन की जनरल गश्त करने के आदेश दिए है। सभी अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है कि गश्त के दौरान सभी अधिनस्थ थाना इलाके में गश्त करेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती गैंगवार व अपराध को रोकने के लिए ये बड़ा कदम उठाया गया है।


