नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को बताया कि इस बार आयोजन पिछले दोनों संस्करणों (बंगलूरू और गोवा) से बड़ा और विविधतापूर्ण होगा। कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के ऊर्जा मंत्री, 90 फॉर्च्यून 500 कंपनियों के सीईओ और ओपेक, आईईए जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।


