दिल्ली । दिल्ली में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही करीब 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।दमकल विभाग के मुताबिक, आग सुबह 4.15 पर लगी थी, आग में करीब 70 से 80 झुग्गियां जलकर राख हो गई है।
आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।
इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, दमकल विभाग की ओर से तलाशी का काम भी जारी है।


