इंदौर । इंदौर में देवी अहिल्याबाई विमानतल परिसर के समीप खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आधा किलोमीटर दूर से आग की लपटें और धुंआ नजर आने लगा था। एयरपोर्ट के पीछे काफी मात्रा में सूखी झाड़ियां लगी हुई हैं। उसी में आग लग गई थी।
यह घटना बुधवार शाम करीब सात बजे हुई। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो दमकल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना कुछ दिनों पहले भी हो चुकी है। सूखी झाड़ियां होने के कारण इस हिस्से में आग तेजी से फैलती है। खेत से कुछ दूरी पर विमानतल परिसर भी था, इसलिए आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। आग कैसे लगी, इसकी जांच भी की जा रही है। आग के कारण जनहानि नहीं हुई, लेकिन उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
पहले जल चुके हैं हजारों पौधे
पिछले माह एयरपोर्ट रोड पर वन विभाग की जमीन पर भी आग लग चुकी है। आग सूखी घास में लगी थी, लेकिन उसकी चपेट में वे हजारों पौधे भी आ गए। जिन्हें पिछले वर्ष वन विभाग ने हरियाली महोत्सव के तहत लगाया गया था।
आधा किलोमीटर दूर से दिखीं आग की लपटें
वहीं इस घटना को लेकर एक अन्य मजदूर ने कहा, 'हमें भी नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ। हम सब काफी देर से चिंतित हैं और हमने सबको फोन किया है... हमें अभी यह भी नहीं पता कि आग कितनी फैल चुकी है।


