नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर पर बने गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ में बीती शाम अचानक आग लग गई। देखते-देखते ही देखते आग ने कूड़े के पहाड़ के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें चारों ओर फैल गई। ताजा रिपोर्ट के मुताबित, गाजीपुर लैंडफिल साइट से धुआं निकलना जारी है।


