लखनऊ। पिछले दो दिनों से धीमी चाल में रहा मानसून अब अगले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश पर मेहरबान रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से मानसून दोबारा अपनी रंगत में आएगा और अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं।


