उत्तराखंड । कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित होने वाली आदि कैलाश यात्रा का पहला जत्था सोमवार सुबह आठ बजे टीआरएच काठगोदाम से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा। पहले जत्थे में 32 पुरुष और 17 महिलाओं समेत 49 यात्री शामिल होंगे।
उत्तराखंड । कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित होने वाली आदि कैलाश यात्रा का पहला जत्था सोमवार सुबह आठ बजे टीआरएच काठगोदाम से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा। पहले जत्थे में 32 पुरुष और 17 महिलाओं समेत 49 यात्री शामिल होंगे।
लखनऊ । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली से प्रत्याशी राहुल गांधी व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार 13 मई को रायबरेली में संयुक्त सभा करेंगे। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल व प्रियंका सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड, हनुमान गढ़ी महाराजगंज में व 12 बजे गुरुबक्सगंज, हरचंदपुर में संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
अयोध्या । राममंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की तैयारियां तेज हो गई हैं। राममंदिर के भूतल में जहां बालक राम विराजमान हैं वहीं प्रथम तल पर राजा राम अपने भाईयों, माता सीता व परम भक्त हनुमान के साथ विराजित होंगे। सभी की अलग-अलग मूर्तियां बनेंगी। मूर्तियां किस पत्थर पर बनेंगी इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है।
वाराणसी । शंखनाद, डमरुओं के निनाद और मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी की सड़कों पर रोड शो निकालेंगे। इसमें लघु भारत और यूपी की संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। 13 मई को शाम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार से महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो शुरू होगा, जो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर समाप्त होगा।
हरियाणा । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज, 12 मई को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,86,714 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 2,73,015 उत्तीर्ण हुए।
अंबाला । किसान आंदोलन के 25 वें दिन शनिवार को 139 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे ने 72 ट्रेनों को रद्द कर दिया, वहीं 62 ट्रेनों को बदले मार्ग व 15 को बीच रास्ते रोककर फिर संचालित किया गया।
बरेली । बरेली में प्रेमनगर के अशोक इलेक्ट्रिकल्स एवं होम डेकोर पर शुक्रवार दोपहर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा रेंज बी ने छापा मारा। देर रात तक जारी कार्रवाई में 30 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। कारोबारी ने भूल स्वीकार करते हुए मौके पर ही 15 लाख रुपये जमा किए। शेष 15 लाख रुपये जमा करने के लिए उसने सात दिनों का समय मांगा है।
मुरादाबाद । मझोला थाना क्षेत्र में कंप्यूटर सेंटर संचालक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसका वीडियो भी बना लिया। जिससे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती को कई साल तक ब्लैकमेल किया। एक दिन आरोपी ने वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर उसे अपने पास बुला लिया और उसे कार में बैठाकर ले गया।
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं। साथ ही, बारिश के साथ बिजली गरजने की भी संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कई दिनों से लू का अहसास कराने वाली गर्मी से लोगों निजात मिलेगी।
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में वैश्विक व्यवस्था में एक 'पुनर्संतुलन' देखा गया है। जैसे-जैसे हम विकसित भारत की ओर आगे बढ़ेंगे, मतभेदों और विवादों में सामंजस्य, मध्यस्थता और समाधान की आवश्यकता और भी अधिक होगी। उन्होंने कहा कि भारत के मध्यस्थता स्थल के रूप में उभरने की दिशा में यह एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) रेशम मार्ग (सिल्क रूट) की तरह एक बड़ा गेम चेंजर साबित होगा। आईएमईसी के लिए पिछले साल भारत की मेजबानी में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के दौरान एक समझौता हुआ था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सशस्त्र बल को कुशल बनाए रखने के लिए अवांछनीय तत्वों को बाहर निकालना आवश्यक है। शीर्ष अदालत ने सहकर्मी पर हमला करने वाले सीआरपीएफ कर्मी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति को बरकरार रखा। अदालत ने कहा कि अनिवार्य सेवानिवृत्ति किसी कर्मचारी की सेवा समाप्त करने का दूसरा रूप है और यह सेवानिवृत्ति, लाभों के लिए उसकी पात्रता को प्रभावित किए बगैर, कैडर से बेकार चीजों को हटाने का एक अच्छी तरह से स्वीकृत तरीका है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।