कानपुर। मूसानगर थाना क्षेत्र के भरतौली में सोमवार शाम जमीन विवाद में सेवानिवृत्त दरोगा पिता की बड़े बेटे ने गला घोंटकर हत्या कर दी। गांव के बाहर गोशाला के पास सड़क किनारे उनका शव पड़ा मिला। मृतक की छोटी बहू ने जेठ पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।


