नई दिल्ली। राजेंद्र नगर हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणियों के बीच दिल्ली पुलिस ने छात्रों का रुख किया है। छात्रों का दुख-दर्द बांटने पुलिसकर्मी उनके बीच पहुंच रहे हैं। दोस्ताना माहौल में छात्रों से बातचीत हो रही है। इसके लिए पुलिस स्टेशनों में पांच-पांच पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है।


