- RMT
देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का पूरे प्रदेश में होगा विरोध, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बनी रणनीति
रायपुर । देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का पूरे प्रदेश में कांग्रेस विरोध करेगी। आज विधायक दल की बैठक में विरोध की रणनीति तैयार की गयी है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक अब से कुछ देर पहले खत्म हुई है। जिसमें इस बात का फैसला लिया गया है कि गिरफ्तारी को लेकर हर जिले में प्रदर्शन होगा। जिले में गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्णय भी लिया गया है।


