जगरांव । नशा तस्करी का धंधा करने वाले एक तस्कर को लुधियाना देहात की पुलिस ने उस समय दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोच लिया जब वह कनाडा जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंचा था। इससे पहले कि आरोपी जहाज में बैठता, पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान चमकौर सिंह निवासी गांव रछीन के रूप में हुई है।


