भुवनेश्वर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ओडिशा की जनता को बड़ी सौगात देंगे। राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उनके स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के 12 जून के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद यह प्रधानमंत्री की राज्य की पहली यात्रा है। इस दौरान पीएम मोदी महिलाओं के लिए राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण योजना (सुभद्रा योजना) की शुरुआत करेंगे।


