शिमला । हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश करते ही तबाही मचाई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले देरी से पहुंचे मानसून की पहली ही बारिश से शिमला में जगह-जगह भूस्खलन, मलबा आने से व्यापक नुकसान हुआ है।
शिमला । हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश करते ही तबाही मचाई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले देरी से पहुंचे मानसून की पहली ही बारिश से शिमला में जगह-जगह भूस्खलन, मलबा आने से व्यापक नुकसान हुआ है।
रांची । झारखंड उच्च न्यायालय ने भूमि घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दी। हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन पर जमीन से जुड़े घोटाले के मामले में धन शोधन का आरोप है।
हरिद्वार। हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र में 13 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी, उसकी मां सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्राम प्रधान पति सहित तीन आरोपी फरार हैं।
नैनीताल। रामनगर के पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। बच्चों को पहले रामनगर फिर हल्द्वानी एसटीएच लाया गया जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
देश की अर्थव्यवस्था के साथ वित्तीय प्रणाली मजबूत और जुझारू बनी हुई है। बैंकों का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) अनुपात मार्च, 2024 तक घटकर 12 साल के निचले स्तर 2.8 फीसदी पर आ गया है। वाणिज्यिक बैंकों का शुद्ध एनपीए अनुपात भी कम होकर 0.6 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है।
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर मजबूत सुरक्षा ग्रिड स्थापित किया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर वीके बिरदी ने वीरवार को विशेष बातचीत में कहा कि अभी हाल ही में कुछ आतंकी घटनाओं ने प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।
हावेरी । कर्नाटक के हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के एक वैन की खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित शिवमोगा के रहने वाले थे और देवी यल्लम्मा के दर्शन के लिए तीर्थयात्रा के बाद बेलगावी जिले के सवादट्टी से लौट रहे थे।
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया।
दिल्ली । बाहरी-उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में आधा दर्जन से अधिक लड़कों ने एक नाबालिग को चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में नाबालिग को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अनुभव उर्फ प्रिंस (17) के रूप में हुई है।
बरेली । बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा पांच माह की गर्भवती हो गई तो घबराए प्रेमी ने फरीदपुर के डीके अस्पताल में झोलाछाप से गर्भपात करा दिया। इस दौरान झोलाछाप और उसके सहायकों ने छात्रा का गर्भाशय ही निकाल दिया।
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी को बदचलन साबित करने के लिए बेटियों के डीएनए टेस्ट की मांग करने वाले डॉक्टर पति को जोर का झटका दिया है। बेटियों को गुजारा भत्ता देने के आदेश के खिलाफ दाखिल अर्जी खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि पत्नी को चरित्रहीन साबित करने के लिए बच्चों का डीएनए टेस्ट नहीं करा सकते।
नई दिल्ली । अब आप स्थानीय रेलवे स्टेशनों से सस्ती दवाएं ले सकेंगे। भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के दायरे को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 61 से अधिक रेल मंडलों के स्टेशनों को चयनित किया गया है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।