नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र को 11,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो खंड का उद्घाटन भी शामिल हैं। पीएम को इसका उद्घाटन 26 सितंबर को करना था, लेकिन बारिश के कारण उनका पुणे दौरा रद्द हो गया था।


