कन्नौज । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में सहायक चालक ने सीट पर सो रही युवती को दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने 112 पर फोन कर दिया, जिस पर पुलिस ने बस का पीछा करते हुए उसे सौरिख में पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।


