दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना पुलिस ने इलाके में अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय यू जिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह एचआईवी संक्रमित है। उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके चलते ही वह यहां अवैध रूप से रह रहा था।


