- मोतिहारी। नेपाल में भूस्खलन से त्रिशूली नदी में लापता हुए 62 यात्रियों में से 38 लोगों की खोज अब भारतीय टोही दल करेगा। इसके लिए नेपाल सरकार के आग्रह पर 12 लोगों का टोही दल शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंच चुका है।
नई दिल्ली । माइक्रोसॉफ्ट के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के अपडेट में आई तकनीकी खामी ने शुक्रवार को पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा दी थी। लाखों कंप्यूटर अचानक ठप हो गए थे, जिससे हजारों उड़ानें रद्द या देर से चलीं। हालांकि, आज एयर इंडिया ने बताया कि उसने कल इतनी परेशानियों के बाद भी एक उड़ान रद्द नहीं की थी।
श्रीनगर। कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गुरुवार को मारे गए दो विदेशी आतंकियों से ऑस्ट्रिया निर्मित बुलपप असॉल्ट राइफल, 'स्टेयर एयूजी' बरामद की गई है। इस तरह की राइफलों का प्रयोग अफगानिस्तान में नाटो देश की सेनाओं द्वारा किया जाता था। आधिकारिक सूत्रों ने इसे दुर्लभ बरामदगी बताया है।
लखनऊ । प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ राजधानी में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण करेंगे। इस अवसर पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे।
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरे यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर संचालक मालिक का नाम पहचान लिखना होगा। उन्होंने कहा कि कांवड यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
देहरादून। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों (मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को छोड़कर) में इलाज सस्ता होने जा रहा है। इसके साथ ही एक पर्ची एक शुल्क लागू होगा। कैबिनेट ब्रीफिंग में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी का शुल्क अब 13 रुपये से घटाकर 10 रुपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी शुल्क (पर्चा बनाने का शुल्क) 15 से घटाकर 10 रुपये और जिला या उप जिला चिकित्सालयों में शुल्क 28 से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है।
बरेली। सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर बरेली शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की रात दस बजे तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है।
संसारपुर। संसारपुर चौकी क्षेत्र के गांव भगतपुर में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही मां-बेटी को सांप ने डस लिया। इससे बेटी की मौत हो गई। मां का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। भगतपुर निवासी पूरनलाल की 28 वर्षीय पत्नी धनदेवी अपनी चार वर्षीय पुत्री शैलेंद्री के साथ चारपाई पर सो रही थी।
ढाका । बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर हिंसक प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प में 18 लोग मारे गए। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे सैकड़ों प्रदर्शनकारी जख्मी हुए हैं।
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों को आपस में जोड़ने के लिए एलायंस एयर की ओर से शुरू की गई घरेलू उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई हैं। प्रदेश में लगातार मौसम खराब रहने के कारण विमानन कंपनी ने यह फैसला लिया है।
नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार कांवड यात्रा को सेक्टरवाइज व्यवस्था बनाकर ड्रोन की मदद से सुरक्षित किया जाएगा। पुलिस ने कैंप आयोजकों को अपने स्वयंसेवक रखने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं ताकि शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी।
बीकानेर। बीकानेर जिले के महाजन थाना इलाके में गुरुवार रात को भारत माला सड़क पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस सड़क हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल ने हनुमानगढ़ अस्पताल में दम तोड़ दिया। बता दें कि कार में छह लोग सवार थे।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।