दिल्ली । चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना की वजह से इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के पहिये थम गये हैं। पटरी के टूटने और डिब्बों के ट्रैक पर बिखरने की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेन भी प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाया गया है तो कई निरस्त कर दी गई हैं।


