नई दिल्ली । राजधानी की हवा में पराली का धुआं घुलने लगा है। इस सीजन में पहली बार है कि हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी सामने आई है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा पराली के धुएं को दिल्ली की तरफ धकेल रही है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उत्तर भारत में 307 जगहों पर पराली जली।


