नई दिल्ली । राजधानी में प्रदूषण के हॉटस्पॉट पर वायु गुणवत्ता जस की तस बनी है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई दिनों से खराब से बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। इन इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सबसे अधिक आनंद विहार में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया।


