संसारपुर। संसारपुर चौकी क्षेत्र के गांव भगतपुर में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही मां-बेटी को सांप ने डस लिया। इससे बेटी की मौत हो गई। मां का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। भगतपुर निवासी पूरनलाल की 28 वर्षीय पत्नी धनदेवी अपनी चार वर्षीय पुत्री शैलेंद्री के साथ चारपाई पर सो रही थी।
रात में कोई जहरीला सांप चारपाई पर चढ़ गया। आंख खुलने पर उन्होंने सांप को हाथ से पकड़कर फेंकने की कोशिश की। इसी समय सांप ने पुत्री शैलेंद्री और धनदेवी के हाथ में डस लिया।
धनदेवी के शोर मचाने पर परिजन एकत्र हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में शैलेंद्री की मृत्यु हो गई, जबकि धनदेवी का उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत में सुधार है। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।