आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को सहपाठी से शादी की गुहार लेकर एक छात्रा परिवार के साथ ट्रांस यमुना थाने पहुंची। उनका कहना था कि युवक पहले तैयार हो गया था। इस पर उसने अपने परिजन को राजी कर लिया। मगर, अब वो इन्कार कर रहा है।
आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को सहपाठी से शादी की गुहार लेकर एक छात्रा परिवार के साथ ट्रांस यमुना थाने पहुंची। उनका कहना था कि युवक पहले तैयार हो गया था। इस पर उसने अपने परिजन को राजी कर लिया। मगर, अब वो इन्कार कर रहा है।
घनसाली । उत्तराखंड में टिहरी, चमोली सहित अलग-अलग जिलों में भारी बारिश से नदियां उफान पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई जगह भूमि कटाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। टिहरी घनसाली में देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
मोगा । मोगा के अजीतवाल में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति ने मंगलवार रात एक 50 वर्षीय महिला के सिर पर वार करके हत्या कर दी। महिला करीब 15 साल से पति से अलग होकर अपने प्रेमी मनी के साथ गांव रोडे में रह रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
नई दिल्ली । आमतौर पर बुखार में खाई जाने वाली पैरासिटामोल टैबलेट गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गई है। इसके अलावा कैल्शियम और विटामिन डी-3 की सप्लीमेंट, मधुमेह की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं सहित 50 से अधिक दवाएं औषधि नियामक द्वारा किए गए गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाई गई हैं।
कानपुर। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजर बड़े रिकॉर्ड पर है। कानपुर टेस्ट में वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। दरअसल, किंग कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन के आंकड़े से महज 35 रन दूर हैं।
मुंबई । महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश के कारण हालात चिंताजनक हैं। सड़कों पर जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। मुंबई पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है।
जालोर । जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 78 कार्टन अवैध शराब बरामद कर अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक लग्जरी वाहन क्रेटा कार को जब्त किया है।
मेरठ । अमेरिकी फेडरल बैंकों द्वारा ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती के बाद भारत में सोने के भाव में अप्रत्यक्ष रूप से उछाल आ गया है। इस कारण सोने की कीमतें देशभर सहित मेरठ में बढ़कर 77,200 प्रति 10 ग्राम हो गई। इतिहास में अब यह कीमत उच्चतम स्तर पर है।
नई दिल्ली । यदि आप भी दिनभर ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं और कानों में लगाकर घूमते रहते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक महिला के कान में ईयरबड्स फट गया है जिसके बाद उसके सुनने की क्षमता हमेशा के लिए खत्म हो गई है।
बरेली। देशभर में अलग-अलग रूटों पर दौड़ रहीं 60 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी के मामले में 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 56वें स्थान पर है। इस ट्रेन का संचालन एक सितंबर से शुरू किया गया है। वहीं, 26 मई से चलाई गई 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 31वें स्थान पर है। ये दोनों ट्रेनें बरेली होकर चलती हैं।
शिमला। हिमाचल में प्री और पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत 2022-23 और 2023-24 की राशि रोकी गई है। बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर 11,024 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी करने पर रोक लगा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने राशि जारी करवाने के लिए आधार नंबर को बैंक खातों से जुड़वाने के लिए अंतिम मौका देते हुए तीन माह की माेहलत दी है।
नई दिल्ली । ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले की टिकटों की कीमतें जहां 10 लाख रुपये तक पहुंच गई हैं, वहीं दूसरी ओर होटलों का किराया भी आसमान पर पहुंच गया है। नवी मुंबई में जनवरी में होने वाले इस कॉन्सर्ट के लिए होटलों का किराया 1.60 लाख रुपये तक चला गया है। सामान्य दिनों में यह किराया 10,000 से 25,000 रुपये के बीच होता है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।