गाजीपुर। गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवा कुसम्ही कला गांव में रविवार की रात पति-पत्नी और पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर एसपी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम घंटों छानबीन करती रही, लेकिन हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका।


