देहरादून । चारधाम यात्रा को लेकर धार्मिक स्थलों का सुरक्षा ऑडिट कर धामों की कड़ी सुरक्षा की जाए। चारधाम और उनके परिसर की एंटी सबोटाज चेकिंग कराई जाए। इसके अलावा यात्रियों को बल्क एसएमएस के माध्यम से मौसम-मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी दी जाए। चारधाम के मार्गों पर घोड़े खच्चर चलाने वालों के सत्यापन करें।


