फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रामपुर में शुक्रवार को एक सनकी पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी के पेट में तलवार घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की वजह चरित्र पर शक और पारिवारिक कलह सामने आई है।


