नई दिल्ली । बिहार बोर्ड ने आज, 23 मार्च को कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है, जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
नई दिल्ली । बिहार बोर्ड ने आज, 23 मार्च को कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है, जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रांची । राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में ईद की नमाज अदा की गई। रांची के डोरंडा ईदगाह में ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी और नमाज़ के दौरान पूरा माहौल भाईचारे और उत्साह से भरा नजर आया।
हरियाणा । हरियाणा के कैथल शहर के चंदाना गेट की वाल्मीकि बस्ती में नशेड़ी पति अरुण ने अपनी करीब 32 वर्षीय पत्नी शालू की रात को गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने सुबह करीब 11-12 बजे के आसपास उठकर अपनी भाभी को बताया कि मैंने उसको मार दिया और ये बता कर मौके से फरार हो गया।
शिमला । हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में ठोस कचरा प्रबंधन के नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार सहित जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब की है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने शहरी विकास विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और विभिन्न जिला प्रशासन को कूड़े के वैज्ञानिक निपटान और डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली । जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, लोधी कॉलोनी में 22 मार्च (रविवार) को सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक ओपन एरिया में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने प्रवचन देने के लिए प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी को आमंत्रित किया है। इसके अलावा, कई गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वॉशिंगटन । पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के बीच एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युद्ध के शुरुआती दो हफ्तों में ईरान के हमलों से अमेरिका द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सैन्य ठिकानों को लगभग 80 करोड़ डॉलर (करीब 60 करोड़ पाउंड) की क्षति हुई है।
नई दिल्ली । भारत को दुनिया एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति के रूप में देख रही है। 2047 में अपनी आजादी के 100 साल पूरा करने पर देश एक समृद्ध राष्ट्र बन सकता है। यह दावा वाशिंगटन एक्सामिनर की एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दशक में भारत ने मजबूत आर्थिक वृद्धि दर्ज की है।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के क्रम में प्रदेश भर के होम-स्टे मालिकों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 20 मार्च तक पर्यटन विभाग के मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) में हुआ।
उन्नाव । उन्नाव जिले के चमरौली गांव में ट्रक चालक की हत्या उसी की पत्नी ने ही 40 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई थी। उसका कहना था पति नशे में आए दिन उससे और बच्चे से मारपीट करता था। इसी से आजिज आकर उसने दो युवकों से उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 10,950 रुपये भी बरामद किए हैं।
नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में मौसम ने यूटर्न ले लिया है। पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जबकि तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को लगातार पांचवें दिन हिमपात जारी रहा। राजस्थान में भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मथुरा। कान्हा की नगरी ब्रज में ईद वाले दिन बवाल मच गया। आरोप है कि मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात गौ-तस्करों ने विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर, जिन्हें क्षेत्र में 'फरसा वाले बाबा' के नाम से जाना जाता था, की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा नजर आया। जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च के बीच में लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। प्रादेशिक मौसम केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक, नई दिल्ली में आज सुबह 5.30 बजे 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार तक लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण यह बीते दो साल में ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।