दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में स्कूल में लंच को लेकर दो छात्राओं के बीच बहस हो गई। स्कूल की छुट्टी होते ही दोनों छात्राएं एक दूसरे से भिड़ गईं। मारपीट के दौरान एक छात्रा ने अचानक ब्लेड निकालकर दूसरी छात्रा के चेहरे पर मार दिया। इसकी वजह से वह लहूलुहान हो गई। बाद में किसी तरह दोनों को अलग किया गया।


