नई दिल्ली । देशभर में फैली सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को दिल्ली में सात जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। डीयू के अलग-अलग कॉलेज के छात्रों ने नाटक में किरदार निभाया।
नई दिल्ली । देशभर में फैली सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को दिल्ली में सात जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। डीयू के अलग-अलग कॉलेज के छात्रों ने नाटक में किरदार निभाया।
नई दिल्ली। यूके के भाजपा के प्रवासी दोस्तों ने लंदन में रन फॉर मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने सम्मिलित होकर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपना विशेष लगाव दिखाया। कार्यकर्ता भाजपा का चुनाव प्रचार लंदन में भी करते नजर आए।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत टनल में बाइक फिसलने की वजह से हुई है। हादसा प्रगति मैदान टनल के अंदर हुआ है।
नई दिल्ली । विवेक विहार में निजी अस्पताल के डॉक्टर को सस्ते में इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए पहले आधी कीमत में आईफोन दिलवाया। भरोसा होने के बाद 50 लाख का सामान खरीदने का लालच दिया।
सोनीपत। सोनीपत में हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सीख पाथरी पानीपत माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार इको अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार बच्ची और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नई दिल्ली। हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले के बाद भारतीय नौसेना ने पनामा के झंडे वाले जहाज की तेजी से सहायता की। नौसेना की त्वरित जवाबी कार्रवाई के चलते 22 भारतीयों समेत 30 क्रू सदस्यों की जान बच गई। अधिकारियों ने बताया कि जहाज एमवी एंड्रोमेडा स्टार पर कच्चा तेल था, जिस पर 26 अप्रैल को हूती विद्रोहियों ने मिसाइल हमला कर दिया।
चेन्नई । चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम पर दमदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों के बड़े अंतर से हराया। चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 54 गेंदों पर 98 रन की पारी खेली और डेरिल मिचेल के साथ शतकीय साझेदारी की जिसके दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 212 रन बनाए।
नई दिल्ली । देश में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। बिहार, झारखंड समेत देश के लगभग आधे से अधिक हिस्से में जहां आसमान से आग बरसती आग और पश्चिमी हवा के सहारे बहती लू से लोग झुलस रहे हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, बर्फभारी हो रही है।
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक मालवाहक वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत नौ की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि अरविंदर सिंह लवली आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे।
दिल्ली । लोकसभा चुनाव को लेकर राजनेता प्रचार के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। दिल्ली में भी प्रचार जोरों पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली में मेगा रोड शो निकाला। जिसके बाद उनकी राजनीति में एंट्री हो गई है। यह उनका पहला रोड शो है।
प्रयागराज। मुट्ठीगंज इलाके के बासमंडी में रविवार भोर में लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे मुहल्ले में अफरा तफरी मची रही। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।