नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे के नाम की सिफारिश की है।
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे के नाम की सिफारिश की है।
नई दिल्ली । पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बुधवार सुबह एक युवक गहरे नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे नाले में गिरता देखकर मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। नाला करीब 12 से 15 फुट गहरा था। पुलिस ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुला लिया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से निकाल लिया गया।
नई दिल्ली । पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार स्थित निलौठी गांव में बुधवार सुबह सरकारी स्कूल में आग के बाद अफरा-तफरी मच गई। मुख्य इमारत के पीछे बने स्टोर रूम में आग लगी थी। उसका धुआं अंदर स्कूल में भरने लगा तो बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई।
ई दिल्ली । पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी कागजों के जरिए जीएसटी नंबर लेकर 14.80 करोड़ का लेनदेन करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी शशिकांत गुप्ता के रूप में हुई है।
नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल की जेल संख्या 3 कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कैदियों ने झगड़े में सुए का इस्तेमाल किया। झगड़ में चार कैदी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम की घटना है, जेल नंबर तीन में बाथरूम जाने को लेकर विवाद हुआ था।
आगरा । आगरा के अछनेरा कस्बा के भरतपुर रोड स्थित गोयल क्लीनिक बुधवार को घबराहट होने पर मित्र के साथ पैदल चलकर दवा लेने पहुंचे वृद्ध की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। लोगों ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया और डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।
नई दिल्ली। दिल्ली में इंडिया गेट के पास एक आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभाकर (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर शाम एक आइसक्रीम विक्रेता पर चाकुओं से हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया।
नई दिल्ली । देश के 12 राज्यों को मलेरिया मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार मच्छरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने जा रही है। इसका आगाज विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) को किया जाएगा। सरकार को इस अभियान के लिए ग्लोबल फंड के जरिये 541 करोड़ की निधि मिली है। यह अभियान अप्रैल 2024 से मार्च 2027 तक राष्ट्रीय केंद्र वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (एनसीवीबीडीसी) की निगरानी में चलाया जाएगा।
पटना । भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के दावे को धता बताते हुए अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बिहार में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
चेन्नई। कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत हुआ। गुकेश टोरंटो में हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। गुकेश गुरुवार देर रात चेन्नई पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर भारी संख्या में मौजूद प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया।
रायबरेली । यूपी के रायबरेली जिले के हरचंदपुर इलाके में उपमा सरजुरानी पाली क्लीनिक में सोमवार को लैब टेक्नीशियन ने गर्भवती का ऑपरेशन कर दिया। इससे नवजात की मौके पर मौत हो गई। प्रसूता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों के हंगामे के बाद संचालक अस्पताल छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
ताइपे । ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबित, सोमवार देर रात आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 आंकी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के पूर्वी तट पर सोमवार रात से लेकर मंगलवार तड़के तक 80 से अधिक भूकंप आए, जिसमें 6.3 तीव्रता सबसे शक्तिशाली था।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।