शिमला । लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के कारण प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के पदोन्नति के मामले लटक गए हैं। सबसे अधिक ग्रेड-2 के करीब 500 मामले लंबित हैं। इसके अलावा वरिष्ठ सहायकों की पदोन्नति की 350 फाइलों को भी मंजूरी नहीं मिल पा रही है।


