चंडीगढ़ । पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ मारा गया है। सूत्रों के अनुसार, उसे अमेरिका में गोली मारी गई है। गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है।
चंडीगढ़ । पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ मारा गया है। सूत्रों के अनुसार, उसे अमेरिका में गोली मारी गई है। गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है।
नई दिल्ली। फर्जी दस्तावेज जमा कर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की नौकरी हासिल करने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ मुखर्जी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दस्तावेज की जांच करने के दौरान कागजात के फर्जी पाए जाने के बाद सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया था।
पंजाब। पंजाब के जिला संगरूर के कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कांग्रेस के संगरूर जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी को आप में शामिल करवाया।
नई दिल्ली। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के मामले में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। भारतीय नौसेना ने बुधवार को ओडिशा में बालासोर के तट पर सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया।
नई दिल्ली। देश का सकल जीएसटी संग्रह अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह पिछले साल अप्रैल महीने की तुलना में 12.4 प्रतिशत अधिक है। घरेलू लेनदेन और आयात में मजबूत तेजी को जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी की वजह बताया गया है।
वॉशिंगटन। गुरु-शिष्य का रिश्ता बड़ा ही पवित्र होता है। ऐसे में अमेरिका इस रिश्ते को तार तार करने की चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शिक्षिका ने सारी हदें पार कर दीं। उसे अरकंसास चर्च से एक किशोर का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अयोध्या । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यहां से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह एक संस्कार है, जिसे भारतीय समाज में पवित्र संस्था का दर्जा हासिल है। यह नाचने गाने का आयोजन नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा, हिंदू विवाह को वैध बनाने के लिए इसे उचित संस्कारों व रीतियों के साथ किया जाना चाहिए। विवाह से जुड़ी रीतियों का निष्ठापूर्वक पालन होना चाहिए।
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में भी बम की धमकी मिली है।
कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद मंगलवार (30 अप्रैल) को देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त कियाI लोकसभा चुनाव के बीच अरविंदर सिंह लवली ने अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रविवार को इस्तीफा देने का ऐलान किया थाI
नई दिल्ली। बिंदापुर में गाली देने और थप्पड़ मारने पर ई-रिक्शा चालक ने दोस्त के साथ मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर पुलिस ने आरोपी चालक और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ई-रिक्शा से टक्कर लगने के बाद युवक ने उन्हें गाली देने के साथ थप्पड़ मार दिया था।
नई दिल्ली । भारत के विभाजन ने कई मायने में पूर्वोत्तर राज्यों की प्राकृतिक कनेक्टिविटी को तोड़ दिया है। राजनीतिक बाधाओं के साथ-साथ प्रशासनिक मुद्दों के कारण क्षेत्र के विकास पर असर पड़ा। विकास का यह स्तर बिल्कुल धीमा हो गया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए यह बातें कही।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।