दिल्ली । दिल्ली में यमुना नदी में नहाते समय एक 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रमन (15) के रूप में हुई है, जो मदनपुर खादर का निवासी था। यह घटना तब हुई जब किशोर अपने भाई और दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। पानी में उतरने के दौरान वह गहरे गड्ढे में फिसल गया और तेज बहाव में बह गया।


