नई दिल्ली । यह कंटेनर पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। यह 150 किलो तक का वजन ले जाने में सक्षम है। इसका मुख्य उद्देश्य समुद्र के बीच तैनात उन जहाजों तक तुरंत मदद पहुँचाना है, जो तट से बहुत दूर हैं। आपातकालीन स्थिति में जब किसी जहाज को जरूरी कलपुर्जों, उपकरणों या दवाइयों की जरूरत होगी, तब इस कंटेनर का इस्तेमाल होगा।


