नई दिल्ली। बाबरपुर सीट के इतिहास की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी के उदय से पहले भाजपा का दबदबा रहा था और 1993 से लेकर 2013 तक हुए पांच चुनाव में से चार बार भाजपा ने इस सीट पर कब्जा किया था। उत्तर पूर्वी दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय चुनाव मैदान में हैं।
गोपाल राय का मुकाबला भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ से है। वहीं कांग्रेस के टिकट पर मोहम्मद इशराक खान चुनाव मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों में आप के गोपाल राय आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ दूसरे स्थान पर हैं। अन्य सीटों की तरह कांग्रेस की यहां भी रुझानों में हालत खराब है और इशराक खान बहुत पीछे दिखाई दे रहे हैं।
बाबरपुर सीट के इतिहास की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी के उदय से पहले भाजपा का दबदबा रहा था और 1993 से लेकर 2013 तक हुए पांच चुनाव में से चार बार भाजपा ने इस सीट पर कब्जा किया था। बीते दो चुनाव से आम आदमी पार्टी को गोपाल राय यहां से विधायक हैं। वर्ष 1993 में अस्तित्व में आई बाबरपुर विधानसभा सीट मिली-जुली बसावट वाला इलाका है। इसमें नवीन शाहदरा और न्यू जाफराबाद जैसी पॉश मानी जाने वाली कॉलोनियां हैं। इसके अलावा बाबरपुर सीट में बाबरपुर, बलबीर नगर, कबीर नगर, शिवाजी पार्क और कबूल नगर, कर्दमपुरी, नार्थ घोंडा, ईस्ट व वेस्ट गोरख पार्क, वेलकम, जनता कॉलोनी, न्यू जाफराबाद, सुभाष मोहल्ला, नूर-ए-इलाही जैसे इलाके आते हैं। वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद बाबरपुर विधानसभा में मौजपुर का काफी बड़ा इलाका इसमें जोड़ा गया है।