शिमला । देश के अलग-अलग हिस्सों और पड़ोसी क्षेत्र अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके दर्ज किए गए। उपलब्ध भूकंपीय आंकड़ों के मुताबिक नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में कुल चार भूकंप दर्ज हुए।
शिमला । देश के अलग-अलग हिस्सों और पड़ोसी क्षेत्र अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके दर्ज किए गए। उपलब्ध भूकंपीय आंकड़ों के मुताबिक नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में कुल चार भूकंप दर्ज हुए।
ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दुकान के अंदर फंसे दो युवकों को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें करीब नौ मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों की तलाश अब भी जारी है।
नई दिल्ली। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मंगलवार व बुधवार की रात बुलाई गई जनरल गश्त के दौरान एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, उनके जेडो और एक सब डिवीजन इंचार्ज को निलंबित कर लाइन में भेज दिया।
नोएडा । स्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों ने पैसे जुटाने के लिए छह माह तक रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था।
हल्द्वानी । हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक 13 वर्षीय किशोर से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी कबाड़ बीनने का काम करता है जिसने बातों में उलझाकर मांस विक्रेता की दुकान पर बैठने वाले किशोर को अपनी हवस का शिकार बनाया।
नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही दिल्ली में पतंगों का बाजार सज गया है लेकिन पतंगबाजी के इस उत्साह के बीच प्रतिबंधित चीनी मांझे की गुपचुप बिक्री ने चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की सख्ती से बचने के लिए अब इसे खुले तौर पर चीनी मांझा नाम से बेचने के बजाय अलग-अलग कोड वर्ड का सहारा लिया जा रहा है।
नवांशहर । पंजाब के नवांशहर के गढ़ पधाना गांव में ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों के जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बंगलूरू । दक्षिण भारत के दो राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी के पानी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कर्नाटक में कन्नड़ संगठनों ने राज्यव्यापी बंद बुलाया है। राज्य के कोप्पल में कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
नई दिल्ली । आगामी 15 अगस्त पर लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेल रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में यातायात संबंधी प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
दिल्ली । राजधानी दिल्ली को सिर्फ ट्रांजिट सिटी के बजाय देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए पूर्ण पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को चार नए आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सर्किट शुरू किए। अक्षरधाम मंदिर में स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन सर्किट का शुभारंभ किया।
नई दिल्ली । सावन की हरियाली दिल्ली के बाजारों में उतरने लगी है। 15 अगस्त को हरियाली तीज के मद्देनजर खरीदारी बढ़ गई है। इस बार तीज और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन होने से बाजारों में हरा और तिरंगा दोनों रंगों का असर दिख रहा है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।