वॉशिंगटन । वॉशिंगटन डीसी में आयोजित संवाददाता डिनर के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले 31 साल के कोल थॉमस एलन पर केस दर्ज कर लिया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, एलन पर राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास, अपराध के इरादे से हथियार ले जाने और हिंसा के दौरान गोली चलाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।


