रांची । रांची के कोल्हान क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के बीच एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, दस लाख रुपये के इनामी माओवादी सालुका कायम उर्फ सालुका उर्फ डांगिल उर्फ मारू उर्फ भुवनेश्वर कायम ने दो महिला माओवादियों के साथ पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।


