औरैया । औरैया जिले में बुधवार तड़के अजीतमल पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मुबारक हुसैन उर्फ राजा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
औरैया । औरैया जिले में बुधवार तड़के अजीतमल पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मुबारक हुसैन उर्फ राजा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
हरारे । जिम्बाब्वे की करिबा झील में क्षमता से ज्यादा यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी जानकारी देते हुए बताया कि 77 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें झील में मौजूद एक द्वीप पर ले जाया गया।
लखनऊ । लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर जहां पानी ठहरा, वहीं सड़क कुछ हिस्सा धंस गया। आईआईटी खड़गपुर और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
जयपुर । राजस्थान में पिछले दो दिनों से सक्रिय मानसून का असर आज भी बना रहेगा। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।
सियोल । उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने पूर्वी तट से जापान सागर की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी। जापान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, संदिग्ध मिसाइल समुद्र में गिर गई।
सहरसा । पूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हटिया-कोसी एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन की बोगी के नीचे से आग की लपटें और घना धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया।
उज्जैन । सावन के पावन महीने में अवंतिका नगरी एक बार फिर अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य की साक्षी बनने जा रही है। आगामी 17 अगस्त (सोमवार) को नागपंचमी के महापर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष पर स्थित भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट पूरे एक साल बाद खोले जाएंगे।
भारतीय रेलवे देश में सफर का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और तेज रफ्तार देने के लिए चालू वित्त वर्ष में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से करीब 27 नई सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनें तैयार की जा रही हैं।
मुंबई । मुंबई को घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग दब गए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और छह से आठ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के बीच कई निजी क्लीनिकों की भूमिका जांच के दायरे में है। प्रदेश में 300 से अधिक निजी क्लीनिकों, अनधिकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच की गई।
शिमला । संजौली के समिट्री क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 10:10 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में एक स्कूटी समेत पांच बाइक आ गईं और मलबे में दब गईं।
नई दिल्ली । उत्तम नगर इलाके में चीनी मांझा गर्दन पर लगने से एक स्कूटर सवार 32 साल का युवक बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित के मुताबिक उनकी गर्दन पर आठ टांके लगे हैं। मांझा हटाने के दौरान उनकी दो उंगलियों पर भी गहरे घाव हो गए हैं।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।