दिल्ली । आईपी इस्टेट इलाके में रविवार रात करीब एक सड़क हादसे में दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल समेत कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
दिल्ली । आईपी इस्टेट इलाके में रविवार रात करीब एक सड़क हादसे में दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल समेत कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
दिल्ली । भक्ति जब संगीत का रूप लेती है तो सुर, श्रोता और भगवान के बीच की दूरी मिट जाती है। रविवार को द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित अनंत नाद म्यूजिक फॉर द सोल में कुछ ऐसा ही आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला।
मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के आग लगने से तीन नवजातों की मौत हो गई। हादसे के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बोस्टन । अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड मेडिकल स्कूल ने उन परिवारों को 5.3 करोड़ डॉलर (करीब 500 करोड़ रुपये) देने पर सहमति जताई है, जिनके परिजनों के शवों के अंग चोरी कर काले बाजार में बेचे गए थे। यह मामला स्कूल के पूर्व मुर्दाघर प्रबंधक सेड्रिक लॉज से जुड़ा है।
जयपुर । राजस्थान सरकार ने खनन क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए मेजर मिनरल की माइनिंग लीज वाले क्षेत्रों में मिलने वाले माइनर मिनरल को भी उसी लीज में शामिल करने का प्रावधान किया है। इसके लिए संबंधित लीजधारक को सरकार की मंजूरी लेनी होगी और निर्धारित शुल्क एवं अन्य देय राशि का भुगतान करना होगा।
औरैया । औरैया चर्चित दोहरे हत्याकांड में कोर्ट में पूर्व एमएलसी और साथी कातिलों को अंजाम तक पहुंचाने में खून से सनी मिट्टी, 24 फोटो और चार वीडियो ने अहम भूमिका निभाई। चश्मदीदों में वकील मंजुल के भाई संजय और मृतका सुधा का भाई आशीष के बयान के साथ इन मजबूत साक्ष्यों के आगे रसूखदार कातिलों के पैंतरे और गवाही टिक नहीं पाई।
चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने 16 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति व तबादला सूची जारी की है। इनमें छह आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
जम्मू । धर्मनगरी कटड़ा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित किए जाने वाले चढ़ावे की गिनती की व्यवस्था अब और अधिक आधुनिक होने जा रही है। अब मशीनें माता वैष्णो देवी के चढ़ावे की गिनती करेंगी।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के टेस्ट को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेजों में जल्द फुली ऑटोमेटिक टेस्ट मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिससे मरीजों के विभिन्न टेस्ट 24 घंटे किए जा सकेंगे।
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब की माजरा रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र बांसवाली में खैर तस्करों का दुस्साहस सामने आया है। बुधवार सुबह गश्त कर रही वन विभाग की टीम को देखकर भाग रहे तस्करों ने पिकअप वाहन से वन कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। अचानक वाहन अपनी ओर आता देख वनकर्मियों ने किसी तरह रास्ते से हटकर जान बचाई।
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा गन्ने का भारी मात्रा में उपयोग इथेनॉल बनाने के लिए किए जाने से देश में चीनी का गंभीर संकट पैदा हो गया है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।
दिल्ली । मानसून के साथ दिल्ली में वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जीटीबी और स्वामी दयानंद अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले करीब 30 फीसदी तक बढ़ी है। बृहस्पतिवार को मरीजों की अधिक संख्या के कारण पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।