वैशाली । वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उसके पास से दो लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
वैशाली । वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उसके पास से दो लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
जयपुर । राजस्थान हाईकोर्ट में चल रहे प्रशासनिक और न्यायिक विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
बहादुरगढ़ । बहादुरगढ़ के मॉडल टाउन इलाके में सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर फरार हो गए। गली में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में ये वारदात कैद हो गई।
देहरादून । देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया।
दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में एक महिला के रहने के फैसले में दखल देने से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वह किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ कुछ करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के मौजपुर इलाके में स्थित एक प्ले स्कूल में सामने आई एक बेहद गंभीर और विचलित करने वाली घटना पर दिल्ली सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने इस मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए सख्त प्रशासनिक कदम उठाते हुए स्कूल को सील कर दिया है।
आगरा । दिल्ली से आगरा के बीच सफर का समय घटकर अब एक घंटे से भी कम होने जा रहा है। प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत दिल्ली और आगरा के बीच 200 किलोमीटर की दूरी बुलेट ट्रेन से महज 58 मिनट में तय होगी।
नई दिल्ली । आज यानी 1 सितंबर 2026 से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में हमारे लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन से नियम बदल रहे हैं। दरअसल, हर महीने की शुरुआत में यानी पहली तारीख से कई नियम बदलते हैं।
ढाका। जैसे-जैसे जन्माष्टमी के साथ अन्य हिंदू त्योहारों की समय नजदीक आ रहा है, बांग्लादेश में सरकार के प्रति हिंदुओं में रोष बढ़ता ही जा रहा है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि बांग्लादेश सरकार ने जन्माष्टमी को मिलने वाला सरकारी अवकाश रद्द कर दिया है।
नई दिल्ली। इस बार मानसून का मिजाज बदला-बदला है। इसकी असली कहानी केवल इस बात से नहीं समझी जा सकती कि देश में कितनी बारिश हुई। इस बार बारिश कब, कहां और कितनी तेज हुई, यह ज्यादा बड़ा सवाल बन गया है।
अलवर । राजस्थान के अलवर जिले के बुटोली गांव में सोमवार रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब करीब 400 फीट गहरे पुराने बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय बच्चे को लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
नई दिल्ली। दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 30 अगस्त को 48 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक कुल 3,629 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें दिल्ली के 3,054 और बाहर के 575 मामले शामिल हैं।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।